पिथौरागढ़ में मत्स्य पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
पिथौरागढ़ में अनुसूचित जाति उपयोजना और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत मत्स्य पालन विभाग ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ट्राउट पालन पर खास ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पालकों को प्रशिक्षण गंभीरता से पूरा करने और मार्केटिंग पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उत्कृष्ट मत्स्य पालकों को पुरस्कार और उपकरण भी दिए गए।