मखदुमपुर: धनकी गांव: देसी कट्टे के साथ युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धनकी गांव में देसी कट्टा के साथ युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो में युवक बार-बालाओं के साथ नाचते हुए हाथ में देसी कट्टा लहराता दिखाई दे रहा था, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया।उक्त जानकारी रविवार के दिन 4 बजे एसडीपीओ 2 ने दी।