खंडवा | सब्जी मंडी से बकरी चुराने वाले चोरों की तलाश करते करते मोघट रोड पुलिस इंदौर के चंदन नगर पहुंच गई। वहां से जिस कार से बकरी चुराई थी उसे जब्त किया है। कार मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कबूला कि मैंने यह कार बेच दी थी। अब पुलिस कार खरीदने वाले की तलाश कर रही है।