सीलमपुर: न्यू उस्मानपुर और भजनपुरा में एएसआई सहित दो लोगों का गला चाइनीज में मांझा से कटा
नार्थ ईस्ट दिल्ली के अलग अलग इलाकेे में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग चाइनीज मांझा के शिकार हो गए और उनका गला कट गया. गनीमत रही की दोनों की जान बच गयी. भजनपुरा के यमुना विहार में एएसआई का गला कटा,जबकि न्यू उस्मानपुर के सिग्नेचर ब्रिज पर एक कारोबारी का गला.चाइनीज मांझा से कट गया.