लैलूंगा: अपराधी कहीं भी छिप जाए, रायगढ़ पुलिस करेगी गिरफ्तार: एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश
गेरवानी में शराब दुकान के गार्ड पर फायरिंग करने वाले आरोपी विवेक कुमार यादव को पूंजीपथरा पुलिस ने बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी और तकनीकी सुरागों से आरोपी तक पहुंची पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद की है।