जयपुर: जयपुर के सरकारी अस्पतालों में सर्वर ठप, ओपीडी पर्ची और जांच बिल बंद
Jaipur, Jaipur | Apr 8, 2026 जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल समेत सभी सरकारी अस्पतालों में मंगलवार दोपहर IHMS सर्वर फिर ठप हो गया, जिससे ओपीडी पर्ची, जांच बिल, भर्ती और डिस्चार्ज टिकट बनना बंद हो गया। एसएमएस में दोपहर 12:20 बजे सर्वर अचानक बंद हुआ, जो करीब 1 बजे तक चालू नहीं हो सका।