दमोह: नरसिंहगढ़: पुरानी रंजिश में मारपीट से वृद्ध की मौत, 2 संदिग्ध हिरासत में, एसपी आनंद कलादगी ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | May 10, 2026 दमोह देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में 58 वर्षीय मुन्नालाल जैन की मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी पर लात-घूंसों और जूतों से मारपीट का आरोप लगाया है। घटना में मृतक की बेटी, दामाद और बेटा भी घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। एसपी आनंद कलादगी ने बताया दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।