पूरनपुर: युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बीएड की छात्रा बेटी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।शिकायत के अनुसार, युवती 14 अक्टूबर को रोज की तरह ट्रेन से पूरनपुर स्थित एक महाविद्यालय पढ़ने आई थी। छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचने पर परिजनों