खरगोन जिले में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मगरखेड़ी के पास रविवार शाम एक खाली क्रूड ऑयल टैंकर में वेल्डिंग के दौरान भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में 500 मीटर दूर खड़े एक चरवाहे की मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक और वेल्डिंग कर रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।