मुरैना नगर: करहधाम जा रहे किसान को सोने की माला का झांसा,5 लाख रुपये लेकर ठग फरार,नकली मोती का पता चलते ही कोतवाली पहुंचा पीड़ित।
मुरैना जिले के नगरा जिनावली निवासी 50 वर्षीय मोहरसिंह गुर्जर कथित सोने की माला के झांसे में 5 लाख रुपये गंवा बैठे। पीड़ित ने बताया कि करहधाम जाते समय मिले युवक ने खुदाई में मिली माला बताकर सौदा कराया। आगरा में नकली मोतियों की माला देकर रुपये ले लिए और जान से मारने की धमकी दी।जांच में माला नकली निकली तो पीड़ित ने आज कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।