अवगत कराना है कि दिनांक 06.07.2026 को थाना भांवरकोल क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोड़ी खास निवासी वादी जामवंत कुशवाहा की सूचना पर उनके चार वर्षीय पुत्र की गुमशुदगी के संबंध में थाना भांवरकोल पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें अपहृत की बरामदगी हेतु थाने की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही थी।आज दिनांक 09.07.2026 को गुमशुदा बालक के पिता द्वारा घर के पास ही बच्चे का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई, सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है । जल्द ही घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
👉 प्रकरण में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अतुल कुमार सोनकर की बाइट -- @IgRangeVaranasi @adgzonevaranasi @Uppolice