मथुरा: वृन्दावन में अटल्ला चुंगी चैराहे से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, बेखौफ चोर की करतूत CCTV कैमरे में कैद
वृन्दावन कोतवाली इलाके में अटल्ला चुंगी चौराहा स्थित हरिदा मोबाइल शॉप के बाहर से सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे मोबाइल शॉप में कार्यरत मथुरा निवासी तुषार खंडेलवाल की बाइक चोरी हो गयी। मंगलवार शाम 4 बजे पीड़ित ने बताया कि उसकी बाइक दुकान के बाहर खड़ी थी। बाइक पर आकर बैठे एक चोर ने मौका पाकर गाड़ी का लॉक तोड़ा और बाइक पार कर दी। चोरी की ये घटना सीसीटीवी में कैद है।