कोईलवर: बीरमपुर हाई स्कूल सड़क के किनारे से 30 लीटर महुआ शराब को गिद्धा थाना पुलिस ने किया जब्त दो शराब कारोबारी गिरफ्तार
गिद्धा थाना क्षेत्र के बीरमपुर हाई स्कूल सड़क के किनारे से 30 लीटर महुआ शराब को गिद्धा थाना पुलिस ने जप्त किया है। साथ ही शराब कारोबारी बीरमपुर गांव निवासी बेचन राम के पुत्र हरेराम तथा बनवारी पासवान के पुत्र मनु पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उक्त छापामारी गिद्धा थाना प्रभारी प्रिया शीला ने अपने दल बल के साथ की।