मानिकपुर: मैहर से भटक कर मानिकपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर मिली 10 वर्षीय किशोरी को RPF ने चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया
चित्रकूट के मानिकपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 10 वर्षीय किशोरी महक चौधरी भटकती और रोती हुई मिली। गश्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने पूछताछ में जाना कि वह पवन एक्सप्रेस से नाना के घर जाने निकली थी। पिता का निधन हो चुका है और मां ने दूसरा विवाह कर लिया है। आरपीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन को सौंपकर नाना को सूचना दी।