रॉबर्ट्सगंज: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत निकाली गई जनजागरूकता रैली
सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 11 बजे पूरे जनपद में व्यापक स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई कराई गई। इस अभियान में सफाईकर्मियों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पंचायत सहायकों तथा ग्राम प्रधानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई