सादाबाद: बढ़ार चौराहे के पास कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल, घटना सीसीटीवी में कैद
बाइक सवार युवक मोहन सिंह को बड़ार चौराहा के पास तेज गति कार ने टक्कर मारकर कई फीट ऊंचा उछाल दिया और फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए सीएससी पहुंचाया जहां डॉक्टर के द्वारा उसका गंभीर अवस्था में उपचार जारी है। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश की जा रही है।