पंचायती राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए बाड़मेर पुलिस अलर्ट मोड पर।
आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक बाड़मेर श्री चूनाराम जाट IPS ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास का माहौल कायम रखने के निर्देश दिए गए।
बाड़मेर पुलिस की प्रतिबद्धता — निष्पक्ष चुनाव, मजबूत सुरक्षा और शांतिपूर्ण लोकतंत्र।।
Rajasthan Police Balotra Police Barmer Police
Barmer, Barmer | Oct 20, 2026