किशनगंज: 16 वर्षीय किशोरी को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज
जानकारी मंगलवार दोपहर 12 बजे मिली किशनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 29 अप्रैल की रात परिवार सो रहा था। सुबह करीब 4 बजे उठने पर किशोरी घर में नहीं मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा।