सिमडेगा: घायल गाय-बैल का कराया जा रहा उपचार, पुजारी सोमनाथ मिश्रा ने की अपील
सिमडेगा: हनुमान वाटिका मंदिर के पुजारी सोमनाथ मिश्रा ने मंगलवार शाम 6 बजे बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गाय-बैल का उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं कोई घायल गोवंश दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल दें, ताकि समय पर इलाज कर उसकी जान बचाई जा सके। उन्होंने पशुओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की भी अपील की।