बुधवार को बीटीआई परिसर में 13 एमपी बटालियन एनसीसी कैंप में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक ने 511 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने तेज गति, मोबाइल का उपयोग, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट आदि के बारे में जानकारी दी।