IIT-BHU में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, 520 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
IIT - BHU ने परिसर को अधिक सुरक्षित और छात्र अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इन नए उपायों का उद्देश्य सुरक्षा को मजबूत करना है। चीफ प्रॉक्टर डॉ संजय सिंह ने बताया कि संस्थान में 200 से बढ़ाकर 520 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इनमें से 49 कैमरे मुख्य द्वारों, छात्रावासों के प्रवेश बिंदुओं और प्रमुख सड़कों पर लगाए गए हैं।