सिगरा में सिंचाई विभाग द्वारा 4000 पदों को समाप्त किए जाने का कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन
सिंचाई विभाग के लगभग 4000 पदों को समाप्त किए जाने के विरोध में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। सिंचाई विभाग कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर विभाग के मुख्य द्वार पर विभिन्न मान्यता प्राप्त संगठनों के सैकड़ों कर्मचारी एकजुट हुए और शासनादेश 14 मई को निरस्त करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला