गायघाट: गायघाट सीएससी में सिविल सर्जन की फटकार का नहीं हुआ असर, चारों तरफ मिली गंदगी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सिविल सर्जन के द्वारा लगाई गई फटकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ा। गुरुवार दोपहर तीन बजे तक अस्पताल में में जस का तस गंदगी का जमावड़ा पड़ा मिला। जानकारी के मुताबिक बीते बुधवार को सीएचसी का सिविल सर्जन सुधीर कुमार ने औचक निरीक्षण किया था।