मंझनपुर: शादी से इनकार करने पर युवती की हत्या करने के मामले में भगवतपुर में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कातिल सुरेंद्र सिंह पटेल को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। घायल सुरेंद्र सिंह पटेल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।