किशनगंज: पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने उसे जेल भेजा
जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे मिली जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे स्थाई व इनामी वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन व पुलिस उपाधीक्षक शाहबाद रिछपाल मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी गोपीलाल आर्य के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की।