सिरोही: सिरोही में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई गई, जिला कलेक्टर और समाज जनों ने जरूरतमंद बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री
Sirohi, Sirohi | Apr 11, 2026 सिरोही में माली समाज वेलफेयर सोसाइटी ने समाज सुधारक और आधुनिक शिक्षा के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की। यह कार्यक्रम शहर के महात्मा फुले वाटिका, माली समाज चौराहा पर संपन्न हुआ।