हरदोई: शिक्षिका से चेन लूटने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jun 5, 2026 गुरुवार देर रात शहर पुलिस, एसओजी टीम ने एक शिक्षिका साथ हुई चेन लूट की वारदात में शामिल दो शातिर बदमाशों को सांडी फ्लाईओवर के नीचे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, नगदी, दो तमंचे, कारतूस, एक अपाचे बाइक और चोरी की स्कूटी बरामद की है।