कौंच: कोंच गल्ला मंडी में गेहूं खरीद केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा, कहा- जिले में बारदाना पर्याप्त है
Konch, Jalaun | Apr 13, 2026 गेहूं खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के लिए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने सोमवार दोपहर 4 बजे कोंच गल्ला मंडी के खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं, वही डीएम ने बताया कि जनपद में कुल 64 गेहूं खरीद केंद्र संचालित हैं और सभी केंद्रों पर पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है।