फतुहा: छोटी लाइन बाजार में नगर परिषद के द्वारा बुलडोजर चलाकर हटाया गया अतिक्रमण।
Fatwah, Patna | Jul 9, 2026 फतुहा नगर परिषद के द्वारा फतुहा शहर में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया है। जिसकी शुरुआत छोटी लाइन बाजार से किया गया है। नाला के ऊपर जो भी पक्का निर्माण किया गया है, उसे नगर परिषद के द्वारा तोड़ा जा रहा है।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद ने बताया कि फतुहा के सभी वार्डों में नाला पर जो भी अतिक्रमण है उसे हटाया जाएगा व जुर्माना भी वसूला जाएगा।