शुजालपुर: गांजे की लत में डेयरी में चोरी करने वाला नाबालिग गिरफ्तार, लैपटॉप बरामद
जेठड़ा जोड़ स्थित पार्थ दूध डेयरी में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गांजे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। 14-15 जुलाई की रात डेयरी का गेट तोड़कर करीब 40 हजार रुपये का लेनोवो लैपटॉप, पर्स, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन