कानपुर: पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का किया खुलासा, तीन बड़े अस्पताल शामिल, जांच जारी
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया। टीम ने शहर के 3 बड़े अस्पतालों में एक साथ छापेमारी की। जिसमें आईसीयू में भर्ती एक डोनर मिला है। सोमवार रात 8 बजे पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि,अभी इस पूरे पर कार्रवाई चल रही है। जो भी अस्पताल इसमें शामिल हैं, उनकी बारीकी से जांच की जा रही है।