बांसवाड़ा: कागदी पिक-अप पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 30 से अधिक चालान कटे
कोतवाली थाना पुलिस ने कागदी पिक-अप के बाहर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।