शिवपुरी जिले के थाना सिरसौद क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने पुलिस पर शादी से पहले उनके सदस्यों को थाने में बैठाकर परेशान करने का आरोप लगाया है। पीड़ित रामवीर रावत ने आज शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।