रामगढ़ चौक: दूरडीह के पास संदिग्ध दवाइयों से लदा पिकअप वाहन ज़ब्त, ड्रग इंस्पेक्टर ने शुरू की जांच
रामगढ़ चौक स्थित दुरडीह गांव के समीप से बुधवार 3 बजे संदिग्ध दवाइयों से लदा पिकअप वाहन पकड़ा गया है।जहां ड्रग इंस्पेक्टर ने जांच शुरू की है। जांच खत्म कर गुरुवार 8 बजे उन्होंने बताया की दवाइयों की गुणवत्ता,कंपनी एवं वैधता से संबंधित दस्तावेज की जांच की जा रही है। साथ ही सैम्पल लैब भेजा जा रहा है। तभी दवा की गुणवत्ता देखी जा सके।जिसकी कीमत लगभग 4लाख है।