कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बेलवानिया गांव निवासी 70 वर्षीय रामजीत शुक्रवार शाम बगहिया चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल खलीलाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।