दमोह: सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार की इलाज के दौरान दुखद मौत
Damoh, Damoh | May 6, 2026 दमोह में बीती रात सड़क दुर्घटना में घायल पत्रकार जिनेश उर्फ जिन्नु जैन की इलाज के दौरान दुःखद मौत हो गई आज बुधवार दोपहर करीब 3 बजे पत्रकार के निधन की खबर आने के बाद पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया पर पत्रकारों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की,गौरतलब है कि सड़क हादसे में घायल पत्रकार को बेहतर इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल से रेफर किया गया था