बख्तियारपुर: ग्यासपुर में एटीएम उखाड़ने का प्रयास, सीसीटीवी में दिखे तीन बदमाश, पुलिस जांच में जुटी
सालिमपुर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर बाजार स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के बाहर लगे एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया गया। घटना सोमवार की रात की बताई जा रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश एटीएम उखाड़ने की कोशिश करते नजर आए हैं। इसके बाद सुबह बैंक कर्मियों ने एटीएम को क्षतिग्रस्त हालत में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर