खलीलाबाद तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी आलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना ने राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनीं और निस्तारित मामलों का निरीक्षण भी किया।