सैदपुर: टोडरपुर में मनबढ़ों ने अज्ञात कारणों से युवक पर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान, दंपति सहित 4 पर मुकदमा दर्ज
सैदपुर थाना क्षेत्र स्थित टोडरपुर गाँव में बीती रात कथित रूप से 30 वर्षीय युवक निलेश यादव पुत्र काशीनाथ यादव को कुछ लोगों ने अज्ञात कारणों से चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना को लेकर बाद में पीड़ित ने थाने पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी और पति-पत्नी सहित 4 के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस घटना की जाँच में जुट गई है।