श्रावण मास के पहले सोमवार पर बनखंडी महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाबअलीगढ़ / गोंडा।श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जिला अलीगढ़ के ब्लॉक गोंडा स्थित प्रसिद्ध बनखंडी महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर (सुबह) से ही मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गुंजायमान रहा।श्रद्धालुओं ने बड़ी ही श्रद्धा व भक्तिभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया तथा बेलपत्र, पुष्प एवं जल अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। मंदिर प्रांगण में सजा भव्य मेलाइस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में बच्चों के खिलौनों की दुकानों, चाट-पकौड़े, आइसक्रीम और पारंपरिक मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं के साथ-साथ बच्चों ने भी मेले का जमकर आनंद लिया।सच्चे मन से की गई पूजा कभी निष्फल नहीं जाती: महन्तबनखंडी
Koil, Aligarh | Aug 3, 2026