मंडी: हिमाचल वासियों ने अपनी संस्कृति को जीवित रखा है- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल
Mandi, Mandi | Mar 15, 2024 हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शुक्रवार को मंडी मुख्यालय के दौरे पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के समापन पर मंडी के पड्डल मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मंडी के लोग समाज में आए विभिन्न परिवर्तनों के बावजूद भी अपनी संस्कृति के साथ जुड़े हुए हैं।