गुना नगर: नानाखेड़ी में जन्मदिन पार्टी में विवाद, पिकअप चढ़ाने के मामले में कुशवाहा समाज ने एसपी से की गिरफ्तारी की मांग
गुना नानाखेड़ी में 10 अप्रैल 2026 की रात जन्मदिन पार्टी के दौरान पूर्व पार्षद गेंदालाल कुशवाहा के परिवार से मारपीट और पिकअप चढ़ाने के मामले में 17 अप्रैल को वार्ड 1 से भाजपा पार्षद राधा कुशवाहा ने कुशवाहा समाज की महिलाओं के साथ एसपी को ज्ञापन दिया। मुख्य आरोपी आकाश रघुवंशी सहित फरार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। लगातार धमकी देने के आरोप लगाए हैं।