अमानगंज तहसील ने एसआईआर (SIR) कार्य में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार तहसील क्षेत्र में निर्धारित समस्त कार्यों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया गया, जिसके चलते अमानगंज ने 100% उपलब्धि दर्ज की।