बाह: पिढ़ौरा में कैंटर ने बाइक सवार को 200 मीटर तक घसीटा, मौके पर हुई मौत
थाना पिढ़ौरा क्षेत्र में पिढ़ौरा रोड पर गुरुवार शाम 6 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हो गया। स्याहीपुरा से अपने गांव लौट रहे ग्राम कौंध निवासी सेठ (45) की बाइक में तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कैंटर बाइक सवार को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए