नर्मदापुरम: नर्मदापुरम कलेक्ट्रेट कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़क एवं अन्य दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में पीड़ितों को राहत राशि का त्वरित भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संवेदनशील मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।