सिसई: घाघरा पान टोली में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुढ़िया करम का त्योहार
Sisai, Gumla | Jun 14, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के घाघरा पंचायत स्थित घाघरा पान टोली गांव में सरना समाज के लोगों ने बड़े ही उत्साह एवं प्रेम पूर्वक बुढ़िया करम का त्यौहार मनाया।इस बारे में गांव के समाजसेवी सोमेश्वर उरांव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सरना समाज के लिए यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।सरना समाज के लोगों ने विधि विधान से पूजा पाठ करते हुए पारंपरिक नृत्य संगीत किया।