सिसई: ओलमुंडा के संकट मोचन हनुमान मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा, शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
Sisai, Gumla | Jun 13, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के ओलमुंडा गांव में संकट मोचन हनुमान मंदिर से लेकर कोयल नदी तक कलश यात्रा बृहस्पतिवार को निकल गई। कलश यात्रा में 251 कलश यात्री समेत हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा में कोयल नदी से कलश में जल लेते हुए कलश यात्री वापस मंदिर तक आए और जल चढ़ाकर पारंपरिक विधि विधान से पूजा पाठ की गई।