सिसई: सियांग में धूमधाम से मनाया गया बुढ़ी करम पर्व
Sisai, Gumla | Jun 13, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के सियांग गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ बुढ़ी करम का त्यौहार मनाया।इस अवसर पर पहान पुजार के द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया।जिसके बाद ग्रामीणों ने अखाड़ा में खेलते नाचते हुए त्योहार को मनाया। कैप्टन लोहरा उरांव ने कहा कि हमें अपने संस्कृति और भाषा को बचाए रखने की जरूरत है,यही हमारी पहचान है।