सिसई: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी के विरुद्ध की गई छापेमारी
Sisai, Gumla | Jun 13, 2024 बिजली चोरी के विरुद्ध बिजली विभाग के कर्मियों ने बड़ी करवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाकर सात लोगो को बिजली चोरी करते हुए पकड़ कर सभी के विरुद्ध सिसई थाना में केस दर्ज कराया है.केस दर्ज कराने वाले विभाग के जेई कृष्ण कुमार ने सभी पर 77797 रुपया की बिजली चोरी करने का आरोप लगाया है.