सिसई: कुम्हार मोड़ निवासी झारखंड आंदोलनकारी के घर से स्कूटी हुई चोरी
Sisai, Gumla | Jun 12, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुम्हार मोड़ में झारखंड आंदोलनकारी जोसेफ आभास मिंज के घर से स्कूटी की चोरी हो गई। जोसेफ ने बताया कि वे अपने गांव में कुछ काम करा कर कुम्हार मोड़ स्थित अपने-अपने घर आए।घर आकर उन्होंने अपनी स्कूटी जे एच 01डी एस 6230 को गेट के अंदर घुसाया। कुछ देर बाद वहां एक युवक आया।जब जोसेफ अंदर कमरे में थे उस समय वह युवक और स्कूटी दोनों गायब हो गए।